NRA | CET | Common Eligibility Test Details | National Recruitment Agency Approved 19th August 2020
NRA | CET | Common Eligibility Test Details | National Recruitment Agency Approved 19th August 2020
Common Eligibility Test (CET): केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में ग्रुप- B और ग्रुप- C के पदों पर भर्ती के लिए एक ही सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test - CET) को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के सचिव सी चंद्रमौली से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान की लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं और इन सभी की परीक्षाओं को हम धीरे-धीरे समय के साथ भविष्य में सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) कराएंगे। प्रारम्भ में केवल तीन एजेंसियों के परीक्षाओं को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency ) द्वारा आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NRA( राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ) के गठन और इसके द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा के आयोजन के कदम को लेकर कहा कि यह "राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA)" करोड़ों युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। यह कई सारी अलग-अलग परीक्षाओं को समाप्त करेगी और इससे समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार ने सामान्य पात्रता परीक्षा का प्रस्ताव सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की बेरोजगारी को सहुलियत देने के उद्देश्य किया है। लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने 13 मार्च 2020 को जानकारी दी थी। कि सरकारी एजेंसियों और हर वर्ष आवेदन करने वाले 2.5 करोड़ उम्मीदवारों हेतु भर्ती प्रक्रिया को दुरूस्त करने के लिए केंद्र सरकार एक ऑटोनॉमस बॉडी ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency - NRA)’ का गठन करेगी। जो कि सामान्य पात्रता परीक्षा यानि Common Eligibility Test (CET) का ऑनलाइन आयोजन करेगी।
पात्रता परीक्षा तीन स्तरों पर हो सकती है – Secondary (10वीं), Intermediate (12वीं) और Graduation. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हो पाएंगे।
Common Eligibility Test(CET) परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग(SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन(IBPS) के पहले स्तर की परीक्षाओं को प्रतिस्थापित करेगी।

No comments